Homeउत्तर प्रदेशMeerutवेंक्टेश्वरा विवि में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट रणभूमि का शानदार आगाज

वेंक्टेश्वरा विवि में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट रणभूमि का शानदार आगाज

-


मेरठ: राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान स्कूल आॅफ नर्सिंग की ओर से वार्षिक स्पोर्ट्स मीट रणभूमि-2024 का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग हाउस (रेड हाउस, ग्रीन हाउस, यलो हाउस एवं ब्लू हाउस) के लगभग 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने दो दर्जन से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पाँच दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुम्भ में शनिवार को समापन पर विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को संस्थान की ओर से ट्राफी, मेडल एवं सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया जायेगा।

 

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के मेजर ध्यानचन्द ओपन खेल परिसर में खेल महाकुम्भह्यह्य वार्षिक स्पोर्ट्स मीट रणभूमि-2024 का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, प्रधान सलाहकार प्रो. वी. पी. एस. अरोड़ा, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति डॉ. अनिल कुमार शुक्ला एवं नर्सिंग डीन डॉ. एना ऐरिक ब्राउन ने खेल मशाल जलाकर एवं हवा में गुब्बारे उड़ाकर किया। समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने कहा कि खेल ही नहीं बल्कि जीवन की किसी भी स्पर्धा में हम कभी हारते नहीं है, जब हम किसी स्पर्धा में प्रतिभाग करते हैं तो, या तो हम जीतते हैं या फिर सीखते हैं कि हमारे प्रदर्शन में कहाँ कमी रह गयी। इसलिए युवा विभिन्न स्पधार्ओं में प्रतिभाग अवश्य करें। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि फिट इण्डिया खेलो इण्डियाजैसी शानदार योजनाओं से आज भारतीय खिलाड़ी विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

इस अवसर पर सी.ई.ओ. अजय श्रीवास्तव, प्रतिकुलपति डॉ. राकेश यादव, कुलसचिव डॉ. पीयूष पाण्डेय, संयुक्त कुलसचिव डॉ. राजेश सिंह मेरठ परिसर से डॉ. प्रताप सिंह, सी.एफ.ओ. विकास भाटिया, डॉ. दिव्या गिरधर, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. विवेक सचान, डॉ. मोहित शर्मा, मारूफ चौधरी, अरूण गोस्वामी, एस. एस. बघेल, मंजरी राणा, अनुष्का, रूविना, संजीव कुमार, रश्मि राणा, पूजा ऐरी, नीमा विष्ट, प्रतिभा, रीना नेगी, हरप्रीत कौर, हिमानी, सुमनदीप, पूजा कुमारी, जुनैद, पूजा सिजवाली एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts