spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutनकली रामचंद्र सहाय दुकान के उतरवाए बोर्ड

नकली रामचंद्र सहाय दुकान के उतरवाए बोर्ड

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर कोर्ट अमीन एवं पुलिस बल ने बेगमपुल स्थित नकली रामचंद्र रेवड़ी वाली दुकान के बोर्ड उतरवाए। इसके साथ ही समस्त पैकिंग नष्ट कराई गई।

ओरिजनल रामचंद्र सहाय (रेवड़ी वाले) के मालिक सुनील गुप्ता ने बताया कि उनके दादा रामचंद्र सहाय ने 1904 में रामचंद्र सहाय (रेवड़ी वाले) प्रतिष्ठान की स्थापना की थी और उनकी आबूलेन, गढ़ रोड, बागपत रोड और गुदड़ी बाजार में दुकानें हैं। वर्ष 1904 से लगातार वह रेवड़ी गजक सहित सभी मिठाइयों की गुणवत्ता बनाए हुए हैं और विदेशों तक उनका माल जाता है।

 

उनकी दुकान की छवि खराब करने के उद्देश्य से कई लोगों ने उनके नाम का फर्जी इस्तेमाल शुरू कर दिया। उनके खिलाफ अदालत में ट्रेडमार्क के उल्लंघन का केस डाला गया और अदालत ने फर्जी लोगों को रामचंद्र व रामचंद्र सहाय या इससे मिलते-जुलते नाम को उपयोग करने से रोका गया। कुछ व्यापारी अदालत के आदेश के बावजूद भी बाज नहीं आ रहे।

फिलहाल अदालत के आदेश पर पुलिस बल ने कोर्ट अमीन के माध्यम से बेगमपुल पर फर्जी रामचंद्र के नाम से चल रही दुकान का बोर्ड, विज्ञापन उतारने और समस्त पैकेजिंग सहाय के जब्त की कार्रवाई की। इस दौरान रामचंद्र मालिक सुनील गुप्ता, दीपक जिंदल, वरुण गुप्ता व उनके अधिवक्ता मनोज गुप्ता मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts