Homeउत्तर प्रदेशMeerutसरकारी विद्यालयों मेंं जल्द पूरा होगा टाइल्स लगाने का काम

सरकारी विद्यालयों मेंं जल्द पूरा होगा टाइल्स लगाने का काम

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी नुपुर गोयल की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स व निपुण भारत मिशन की संयुक्त बैठक विकास भवन में आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी के अलावा ब्लॉक के विकास अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य करते हुए जल्द विद्यालयों में टाइलीकरण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ नूपुर गोयल ने प्रधान और सचिव के माध्यम से दो दिन के भीतर कक्षा कक्ष में टाइलीकरण का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। प्रत्येक सोमवार को इसकी प्रगति की समीक्षा करने के लिए भी कहा गया। डीबीटी में पेंडेंसी को और भी कम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आए हुए मद में खर्च करने के लिए दिशा निर्देश दिए। एक लंबे अंतराल के पश्चात विद्यालय खुले हैं। इसके लिए सीडीओ ने विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई एवं उनके व्यक्तित्व पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts