Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: पति-पत्नी के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मेरठ: पति-पत्नी के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

-


मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में पति-पत्नी के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष और साथ आए कुछ लोगों को बंधक बना लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बंधक बनाए गए लोगों को मारपीट करने वाले आरोपियों से बचाया और आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

 

हापुड़ की रहने वाली दानिश्ता की शादी करीब 3 वर्ष पूर्व लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी के रहने वाले सद्दाम के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद दानिश्ता ने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी को जन्म देने के बाद पति और ससुराल वाले दानिशता को बेटी होने का ताना देने देकर परेशान करने लगे। ससुराल पक्ष के लोगों ने 6 माह पहले दानिश्ता को घर से निकाल दिया था। तभी से दोनों पक्षों के बीच विवाद चला रहा है। रविवार शाम को दानिशता अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ बैंक कॉलोनी स्थित अपनी ससुराल पहुंची।

 

जिसके बाद ससुराल वालों ने दानिश्ता को घर मे घुसने से रोक दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के लोगो में मारपीट शुरू हो गई, आरोप है कि सद्दाम पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष और उनके साथ आए कुछ लोगों को बंधक बना लिया। मामले की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह लड़की पक्ष को बंधन मुक्त कराया पुलिस ने लड़का पक्ष से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts