Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarमुजफ्फरनगर: युवक ने खुद को चाकू से गोदा, मौत

मुजफ्फरनगर: युवक ने खुद को चाकू से गोदा, मौत

-

– नशे का आदी बताया जा रहा युवक, पिता के धमकाने पर उठाया कदम


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में रिश्तेदार से विवाद करने पर युवक को पिता ने धमका दिया। इस पर गुस्साए युवक ने चाकू से अपने पेट में कई वार किए और लहूलुहान हो गया। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला केवलपुरी स्थित ताज मस्जिद के पीछे सईद का मकान है। रविवार सायं सईद के 22 वर्षीय पुत्र आबिद का एक रिश्तेदार से विवाद हो गया था। पिता सईद ने विवाद समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन आबिद नहीं माना और चाकू लेकर आ गया। इस पर पिता ने उसे धमकाते हुए घर जाने को कहा।

बताया जा रहा है कि इस पर गुस्साए आबिद ने घर से लाए चाकू से अपने शरीर को गोदना शुरू कर दिया। काफी मना करने पर वह नहीं माना। चाकू लगने से बेहोश होने पर स्वजन पड़ोसियों की मदद से आबिद को जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए हैं। जानकारी में आया है कि विवाद के चलते आबिद ने चाकू से खुद पर वार किए। इसके चलते उसकी मौत हो गई। यह भी पता चला कि आबिद ने शराब पी हुई थी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts