Homeउत्तर प्रदेशMeerutजनपद के स्कूल कालेजों में उत्साह से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जनपद के स्कूल कालेजों में उत्साह से मनाया गया गणतंत्र दिवस

-

– शिक्षण संस्थाओं में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, निकाली रैली
– जीआईसी मैदान से स्कूली बैंड के साथ शहीद स्मारक तक निकाली रैली


मेरठ। देश के 75 वें गणतंत्र दिवस पर जनपद के स्कूल कालेजों में उत्साह और देशभक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित हुए। सुबह ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

राजकीय इंटर कालेज के मैदान से शहर के एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों की बैंड टीम के साथ बच्चे रैली निकालने के लिए पहुंचे। इसमें झांकियां भी सजाई गई थी। सबसे आगे स्कूली बैंड जहां राष्ट्रीय धुन बजाते हुए चल रहे थे, वहीं उनके स्कूल के बच्चे और उनकी झांकियां देश भक्ति के नारे लगाती हुई चल रही थी।

बच्चों की इस रैली का बाजारों में व्यापारियों ने फूल मालाओं के साथ ही अल्पाहार से स्वागत किया। रैली जीआईसी मैदान से बेगमपुल, सदर बाजार होते हुए शहीद स्मारक पहुंची जहां पर समापन हुआ।

इसके अलाव विभिन्न कालेजों में जहां एनसीसी की शाखाएं हैं, वहां न परेड आदि के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें सभी ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts