Homeउत्तर प्रदेशModinagarमोदीनगर: दिल्ली-मेरठ रोड पर कैंटर ने मजदूर को कुचला, मौत

मोदीनगर: दिल्ली-मेरठ रोड पर कैंटर ने मजदूर को कुचला, मौत

-

कैंटर छोड़कर ड्राइवर हो गया फरार


मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सौदा कट यूटर्न पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली में भरे पशु चारे की रस्सी खींच रहे मजदूर को कुचल दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मध्य प्रदेश के थाना प्रकाश बमभोरी के गांव हटवा निवासी 35 साल के राकेश कुमार मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव मिल्क चाकरपुर में रहकर मजदूरी करते हैं।सुबह वह ट्रैक्टर ट्रॉली में पशुओं का चारा लेकर हापुड के पिलखुवा की एक डेयरी में जा रहे थे। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर मोदीनगर में सौंदा यूटर्न के पास पहुंचे तो अचानक ट्राली में रखा चारे की रस्सी ढीली हो गई। चालक ने साइड में ट्रैक्टर रोक लिया। सुबह साढ़े छह बजे के आसपास राकेश कुमार नीचे उतरकर रस्सी को खींचने लगे। इसी बीच गाजियाबाद की और से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने राकेश कुमार को कुचल दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरन्त राकेश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। रिपोर्ट दर्ज कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts