Homeउत्तर प्रदेशMeerutसैन समाज ने धूमधाम से मनाया कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन

सैन समाज ने धूमधाम से मनाया कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। बुधवार को सैन समाज के लोगों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का 100वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान सैन समाज के लोगों ने मिठाइयां बांटी और कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धाजंलि दी।

कर्पूरी ठाकुर के 100वें जन्मदिन पर सैन समाज की ओर से कमिश्नरी पार्क में हवन-पूजन कराया गया। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल लोगों को लडडू का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान सैन समाज के लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने पर खुशी जाहिर की।

उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को गरीबों, शोषितों, पिछडों व दलितों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा इन वर्ग के लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर गिरिश मथुरिया, बोबी सैन, कुलदीप सैन, राहुल ठाकुर, सेलकराम, गौरव कुमार, मनीष सैन, मानिक ठाकुर, रवि सैन, मनोज सैन व समस्त सैन समाज एवं अन्य समाज के लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts