Homeदेशपीएम मोदी ने बाला साहब ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

पीएम मोदी ने बाला साहब ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

-


नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अपने नेतृत्व, अपने आदर्शों के प्रति अडिग समर्पण तथा गरीबों व दलितों के लिए बोलने की प्रतिबद्धता के कारण आज भी वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘बालासाहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर स्मरण। वह एक महान व्यक्ति थे जिनका महाराष्ट्र के राजनीतिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर प्रभाव अद्वितीय है। अनगिनत लोगों के दिलों में वह अपने नेतृत्व, अपने आदर्शों के प्रति दृढ़ समर्पण और गरीबों और वंचितों के लिए बोलने की प्रतिबद्धता के कारण जीवित हैं।

 

बता दें बाला साहब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को हुआ था। उन्होंने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी। बाला साहब की मृत्यु के बाद उनके पुत्र उद्धव ठाकरे पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts