Homeउत्तर प्रदेशMeerutशिक्षण संस्थानों में हुए प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम

शिक्षण संस्थानों में हुए प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। रविवार को भी अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं कुछ शिक्षण संस्थानों में आज श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को दिखाने के प्रबंध भी किए गए हैं।

श्रीराम के भजनों से गूंजा आरजी कालेज का छात्रावास

रविवार को आरजी पोजी कालेज के छात्रावास में छात्राओं ने भजन संध्या में श्रीराम के भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी, प्रो. रोनू जैन, पवन भार्गव, प्रो. कल्पना चौधरी, प्रो. नीलम सिंह, डा. मधु मलिल और वार्डन चित्रांशी उपस्थित रहीं। जबकि सीसीएसयू में तीन जगह प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण करने के साथ ही छात्र भजन संध्या करेंगे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को तीन जगहों पर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम की प्रण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह, बरगद के पेड़ के नीचे स्थित मुख्य मंदिर और फार्म हाउस मंदिर में होगा। स्टेडियम में सभी छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों को सीधा प्रसारण देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप छात्रावास को रविवार को ही श्रीरामोत्सव के लिए सजा दिया गया था। यहां सोमवार को छात्र दोपहर तीन बजे से राम भजन का आयोजन करेंगे। विश्वविद्यालय में रविवार को कलश यात्रा निकाली गई।

वहीं, एप्लाइड साइंस विभाग के विपरीत स्थित फार्म हाउस मंदिर में श्रीराम परिवार को स्थापित किया गया। श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में वर्धमान एकेडमी रेलवे रोड में अयोध्या विषय पर संस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts