Homeउत्तर प्रदेशMeerutशहर सराफा बाजार में निकली श्रीराम की भव्या शोभायात्रा

शहर सराफा बाजार में निकली श्रीराम की भव्या शोभायात्रा

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। रविवार को शहर सराफा बाजार में श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान श्रीराम विशेष पोशाक और मस्तक पर माणिक, पन्ना, मोती जड़ित स्वर्ण परतदार चार किलो चांदी के मुकुट से सुशोभित दशरथनंदन रथ पर सराफा बाजार में दर्शन देने निकले। बैंड-बाजों के साथ राम भजन गाते हुए सराफा व्यापारियों ने विभिन्न स्थानों पर प्रभु श्रीराम के रथ का स्वागत किया। पूरा बाजार श्रीराम के ध्वजों से भगवा नजर आया था। सराफा व्यापारियों ने अपने हाथों से राघव का रथ खींचते हुए आगे बढ़ाया। श्रीराम के भजनों और जय श्रीराम के उदघोष के बाद प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का उल्लास और बढ़ गया।

शहर सराफा बाजार स्थित श्री महादेव मंदिर से श्रीराम की शोभायात्रा निकाली। श्रीराम दरबार का श्रृंगार पीयूष गर्ग ने किया। कागजी बाजार, लाला का बाजार, वैली बाजार होते हुए शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रमेश चंद्र राठी, मनोज कुमार सराफ, अनिल रस्तोगी, अशोक कुमार, विजय आनंद अग्रवाल, नरेश चंद्र माहेश्वरी, प्रदीप अग्रवाल, अनिल वर्मा, राजीव, सुनील चौरसिया, सुरेंद्र कुमार, अनूप राठी, गोपाल अग्रवाल, शुभम गुप्ता मौजूद रहे। श्री फूलडोल कमेटी के महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि आज प्राण प्रतिष्ठा पर शहर सराफा बाजार स्थित श्री महादेव मंदिर में प्रात: आठ बजे पूजन, साढ़े आठ बजे राम रक्षा स्तोत्र, साढ़े नौ बजे से सुंदरकांड पाठ व दोपहर एक बजे के बाद प्रसाद वितरण होगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts