Tuesday, June 17, 2025
HomeCRIME NEWSमेरठ के फलावदा में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की गोली...

मेरठ के फलावदा में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने किया हंगामा, पढ़िए पूरी खबर

  • फलावदा में दिनदहाड़े छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी की गोली मारकर हत्या,
  • आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों का हंगामा।

शारदा न्यूज़, मेरठ। फलावदा थाना क्षेत्र स्थित कस्बा फलावदा में मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रही किशोरी की छेड़छाड़ का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद मृतक किशोरी के परिवार वालों ने किशोरी के शव को सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और किशोरी के पोस्टमार्टम को लेकर मृतक किशोरी के परिवार वालों को समझने में जुटा हुआ है।

 

 

कस्बा फलावदा स्थित मोहल्ला शहीद भगत सिंह की रहने वाली 17 वर्षीय सोफिया पुत्री शहजाद सोमवार को घर से दवा लेने के लिए निकली थी। तभी निकट के ही रहने वाले आरोपी युवक फरहान पुत्र उस्मान ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपी ने तमंचा निकालकर किशोरी सोफिया को गोली मार दी। जिसके चलते सोफिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक किशोरी के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव को नहीं उठने देने को लेकर हंगामा कर रहे हैं।

 

 

वही मृतक किशोरी के परिवार वाले आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात पर अड़े हुए हैं। मृतक किशोरी के परिवार वालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर फलावदा महलका मार्ग पर जाम लगा दिया है।

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/meerut-girl-shot-dead-in-falavada/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments