spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक अयोध्या में, शहर एसपी क्राइम के...

मेरठ: एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक अयोध्या में, शहर एसपी क्राइम के हवाले

-

  •  एसएसपी ने ली ऑनलाइन मीटिंग

शारदा न्यूज़, मेरठ। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरा जनपद राममय हो गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र शुक्ला अयोध्या वीआईपी ड्यूटी में गए हुए है और एसपी क्राइम अनित कुमार के हवाले शहर है। पुलिस अधिकारियों को इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं कोई गड़बड़ न हो जाए। एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने शाम को सभी सीओ की ऑनलाइन मीटिंग ली और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

22 जनवरी को शहर में 14 जुलूस, चार शोभा यात्राएं और 1000 के करीब भंडारों का आयोजन होने जा रहा है। पूरे शहर के बाजारों को केसरिया रंगो के झंडो और गुब्बारों पाट दिया गया है। एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक के अयोध्या में ड्यूटी पर जाने के कारण कानून व्यवस्था को लेकर अत्यधिक गंभीरता बरती जा रही है।

एसएसपी ने सभी अधिकारियों को ड्यूटी चेक करने के निर्देश दिए और सड़कों पर रहने को निर्देश दिए और कहा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कारवाई करने के निर्देश दिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts