Homeउत्तर प्रदेशMeerutयथार्थ के सारथी संस्था ने किया दीप वितरण

यथार्थ के सारथी संस्था ने किया दीप वितरण

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। 22 जनवारी को अयोध्या में नवनिर्मित भव्य श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सामाजिक संस्था यथार्थ के सारथी ने दीप वितरित किये। इसके साथ ही संस्था द्वारा सेक्टर 4 शास्त्री नगर लक्ष्मी नारायण मंदिर मे विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम में शहर विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा ने भी संस्था के पदाधिकारियों के साथ मिलकर मंदिर परिसर की सफाई करने के बाद भगवान राम की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही 22 जनवारी को हर घर दीप जलाकर दिवाली मनाने को लेकर माता बहनों को दीप एवं भगवान की पुस्तक भेंट की। संस्था अध्यक्ष जूही त्यागी द्वारा कमल दत्त शर्मा को भागवत गीता भेंट की गई। जबकि मंदिर के पंडित के द्वारा तिलक कर पटका पहनाया गया।

इस दौरान संस्था की महिलाओं के साथ कार्यक्रम में शामिल माता-बहनों ने भगवान श्रीराम चंद्र के भजन-कीर्तन कर भक्तिमय माहौल बना दिया, सभी की जुबान पर बस जय श्री राम के नारे थे।

संस्था जिला अध्यक्ष शालिनी शर्मा व महागर अध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा संस्था के द्वारा दीप वितरण कर यही संदेश दिया जा रहा है कि 22 तारीख को हर घर में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाकर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया जाए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में तानिया वर्मा, प्रिंस कुमार, प्रथम चौहान, मगन त्यागी, सनी कनौजिया, सनी मलिक, शांति पुंडीर व वैभव गुप्ता का योगदान रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts