Homeउत्तर प्रदेशMeerutप्रदर्शनी में श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

प्रदर्शनी में श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

-


मेरठ। शुक्रवार को खूनी पुल स्थित राजकीय इंटर कालेज में उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के दौरान जनपद स्तर पर दो दिवसीय मिलेट्स कार्यशाला का समापन हो गया। प्रदर्शनी के अंतिम दिन विज्ञानी डा. शुभम आर्य ने श्रीअन्न फसलों बाजरा, ज्वार, रागी, सावा व अन्य फसलों की खेती की तकनीकी जानकारी देते हुए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया।

प्रदर्शनी के समापन के अवसर पर सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक एसएस सिरोही ने कहा कि फसलों में कीटनाशकों व रसायनों के प्रयोग से पशुओं व मनुष्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

डा. जगबीर सिंह ने उन्नत प्रजातियों के बारे में बताया। मिलेट्स पर आधारित प्रश्नोतरी में सही जवाब देने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया। उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया ने योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने मिलेट्स उत्पादों की पौष्टिकता बताई। समापन कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन प्रवेश त्यागी ने किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts