Homeउत्तर प्रदेशMeerutबच्चा शमशान की भूमि पर पानी की टंकी बनाने का किया विरोध

बच्चा शमशान की भूमि पर पानी की टंकी बनाने का किया विरोध

-

श्री मुक्तिधाम ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ दिखाई नाराजगी


सरधना। सरधना में जुल्हेड़ा रोड स्थित बच्चा शमशान की भूमि पर नगर पालिका प्रशासन व जल निगम द्धारा क्षेत्र में पेयजलापूर्ति के लिए टंकी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। जिसकी भनक लगते ही श्री मुक्तिधाम ट्रस्ट से जुड़े लोगों के अलावा अन्य लोग भी वहां पहुँच गए और पानी की टंकी बनाए जाने का विरोध किया।

लोगों का कहना था कि बच्चा श्मशान की भूमि के सौन्दर्यीकरण को लेकर जब भी नगर पालिका में बात की गयी तो नगर पालिका प्रशासन की और से इस भूमि को नगर पालिका की सीमा से बाहर बताया गया। लेकिन अब नगर पालिका व जल निगम मिलकर इस भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण कर रहा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने अपना विरोध जताते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आलोक जैन, सौरभ जैन, पंकज जैन, वीरेंद्र चौधरी, विजय भारती, महिपाल बाल्मीकि,ललित गुप्ता, प्रमोद शर्मा, ऋषभ जैन सभासद शानू जैन, रिहान मालिक, अजय गौतम, आदि लोग मुख्य रूप से शामिल रहे। दूसरी और वार्ड 2 के सभासद वीर सिंह भाति का कहना है कि क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की दिक्कत को देखते हुए उनके प्रयास से यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts