Homeउत्तर प्रदेशMeerutराम प्रतिमा नहीं, प्रतिमान है, जन-जन के आदर्श और अभिमान हैं

राम प्रतिमा नहीं, प्रतिमान है, जन-जन के आदर्श और अभिमान हैं

-

– मेरठ पब्लिक स्कूल समूह में रामलला विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल समूह की ओर से श्री राम जन्मभूमि पर श्री रामलला विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मेरठ पब्लिक स्कूल की सभी शाखाओं में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा की प्रासंगिकता को समझाते हुए छात्रो से श्रीराम के चरित्र एवं आदर्शों का अनुसरण करने का आवाह्न किया।

 

 

मेरठ पब्लिक स्कूल की मेन विंग शाखा राम नाम की ध्वनियों से गुंजायमान हो गई, इस पावन वातावरण की भव्यता को और बढाते हुए राम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठित होने की प्रसन्नता को अभिव्यक्त करते हुए विद्यालय छात्राओं द्वारा मन को अभिभूत करने वाला स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के संगीत समूह ने राम भजनों से वातावरण को राममय कर दिया।

 

 

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अलका श्रीवास्तव गौड़ द्वारा एक विशाल दिए में राम ज्योत प्रज्वलित कर भगवान श्री राम के आदर्शों को प्रत्येक जन के मन में प्रज्वलित करने की कामना की गई। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के सदस्य समस्त शाखाओं के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण व छात्र मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts