Homeउत्तर प्रदेशMeerutसुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर का अखिलेश यादव पर जुबानी...

सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर का अखिलेश यादव पर जुबानी हमला, बोले

-

सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर का अखिलेश यादव पर जुबानी हमला, बोले

 

  • सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर का अखिलेश यादव पर जुबानी हमला,

  • अखिलेश यादव को भस्मासुर बता डाला !


 

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

 

मेरठ।  हाल ही में भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल हुई सुहेलदेव पार्टी अब अखिलेश यादव के खिलाफ मुखर हो गई है। सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने अखिलेश यादव पर जुबानी हमला किया है।

मेरठ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरविंद राजभर ने अखिलेश यादव को भस्मासुर बता डाला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव के समय के नेताओं के लिए भस्मासुर का काम कर रहे हैं। जिससे समाजवादी पार्टी का कुनबा घटता जा रहा है। अरविंद राजभर की माने तो अखिलेश यादव 2024 की नहीं बल्कि 2027 की तैयारी में जुटे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए वह पहले ही हार मान चुके हैं। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम मान चुके हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी का पीडीए यानी पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक विपक्षी इंडिया के साथ नहीं है। उत्तर प्रदेश में एनडीए ने 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। पिछली बार पूर्वांचल की 7 सीटों पर भाजपा को नुकसान हुआ था। लेकिन अब सुहेलदेव पार्टी के साथ आने के बाद इन सीटों पर भी एनडीए विजय श्री हासिल करेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts