Homeउत्तर प्रदेशMeerutसपा जिला कार्यकारिणी गठित, 15 उपाध्यक्ष व 17 सचिव बनाए गए

सपा जिला कार्यकारिणी गठित, 15 उपाध्यक्ष व 17 सचिव बनाए गए

-

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर पार्टी की नई जिलास्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। नई कार्यकारिणी में 15 जिला उपाध्यक्ष, 17 जिला सचिव के अलावा एक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नए पदाधिकारियों को पार्टी कार्यालय पर मनोनयन पत्र दिए गए। बताते चले कि सपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष तो बना दिए गए थे लेकिन अभी तक कार्यकारिणी का गठन नहीं किया गया था।

सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया रविंद्र प्रेमी, रियाज खान, मुकुल त्यागी और साजिद जैदी समेत 15 जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं जबकि कंबर जैदी, संजय यादव, गौरव गुर्जर, कामिल कुरैशी समेत 17 जिला सचिव बनाए गए हैं। निरंजन सिंह को कोषाध्यक्ष और कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा जिले की चारों विधानसभाओं के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें सिवाल खास से तसव्वर अली, किठौर से केडी शर्मा, सरधना मेराज महलका और हस्तिनापुर से सचिन गुर्जर को मनोनीत किया गया है।

उन्होंने बताया कि विधायकों, पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिला कमेटी में रखा गया है। सपा 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts