Homeउत्तर प्रदेशMeerutसिवाया टोल पर राम लला जनजागरण यात्रा का भव्य स्वागत

सिवाया टोल पर राम लला जनजागरण यात्रा का भव्य स्वागत

-


दौराला। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा जन जागरण यात्रा का भाजपा कार्यकतार्ओं ने सिवाया टोल, दौराला व लावड़ में स्वागत किया। रथ यात्रा के माध्यम से लोगों को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निमंत्रण दिया गया।

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा जन जागरण रथ यात्रा सबसे पहले सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंची। भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया गया। साथ ही रथ यात्रा में शामिल अजय भारद्वाज का स्वागत किया गया। इसके बाद दौराला में भी भाजपा कार्यकतार्ओं ने रथ यात्रा का स्वागत किया। यहां, से रथ यात्रा लावड़ पहुंची। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के लावड़ मंडल अध्यक्ष मोहन सैनी के नेतृतव में कार्यकतार्ओं ने रथ यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा के माध्यम से सभी को निमंत्रण दिया गया, साथ ही 22 जनवरी को घरों में दीप जलाने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर हरेंद्र चौधरी, मुदित शर्मा, रवि, अमित, प्रदुमन जैन, विवेक, अश्वनी, नीरज, गौरव गुप्ता, अंशुल, अनुज, प्रमोद, कुलदीप, पंकज, अमित, शिव कुमार, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts