Homeउत्तर प्रदेशMeerutमकर संक्रांति पर कई जगह बांटा खिचड़ी का प्रसाद

मकर संक्रांति पर कई जगह बांटा खिचड़ी का प्रसाद

-


दौराला। कस्बे में अनेक स्थानों पर मकर संक्रांति के मौके पर खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया, तो वहीं दूसरी और मंदिरों में दिनभर पूजा अर्चना का दौर चलता रहा।

दौराला थाना स्थित शिव मंदिर पर श्री राम कृष्ण इंटर कॉलेज के अध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा, हैप्पी आदि ने दिनभर श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया, जबकि मिल बाजार दौराला में व्यापारी संजय गुप्ता, अरुण सिंघल, सागर गुप्ता आदि ने बाजारों मैं सैकड़ो व्यापारियों सहित क्षेत्र वासियों को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया। समाज सेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय, पूर्व कैप्टन नरवीर सिंह ने भी दिन भर श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद बाटां। इस मौके पर झाड़ खंडेश्वर महादेव मंदिर, शिव मंदिर रेलवे स्टेशन, त्रयंबकेश्वर मंदिर, दुर्गा मंदिर आदि में दिनभर पूजा अर्चना चलती रही। कुलदीप, संजीव उपाध्याय, सचिन उपाध्याय,शुभम गुप्ता, अरुण शर्मा,विकास गुप्ता, शिव कुमार शर्मा, आदि का सहयोग रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts