HomeCRIME NEWSदौराला: लोहे के पाइप ले जा रहे दो चोरोें को पुसिस ने...

दौराला: लोहे के पाइप ले जा रहे दो चोरोें को पुसिस ने दबोचा

-


दौराला। दौराला पुलिस ने देर रात दो चोरों को निर्माणधीन रैपिडक्स से आठ लोहे के पाइप चोरी करके ले जा रहे दो चोरों को कृषि विवि वाले रास्ते पर मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि मोदीपुरम तक रैपिडक्स का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। देर रात दो चोर रैपिडक्स के निर्माण के लिए आए लोहे के पाइप चोरी करके ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कृषि विवि वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया और दोनों चोरों को पकड़ लिया। पहले तो चोरों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। दोनों के पास से आठ लोहे के पाइप बरामद किए गए। पूछताछ में चोरों ने अपना नाम थाना सरधना के गांव रतौली निवासी शुभम व मुजफ्फरनगर जिले के थाना सिविल लाइन जनकपुरी निवासी निशांत बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts