Homeउत्तर प्रदेशMeerutदौराला: पांच दिन से लापता व्यक्ति का तालाब में पड़ा मिला शव

दौराला: पांच दिन से लापता व्यक्ति का तालाब में पड़ा मिला शव

-


दौराला। थाना क्षेत्र के गांव लोईया निवासी 45 वर्षीय भूषण पुत्र कालू पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। भूषण के लापता होने पर उसके छोटे भाई  शिव ने उसके लापता  होने की सूचना दौराला थाने  में दी थी। पुलिस और भूषण के परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे ।

शनिवार सुबह भूषण का शव गांव के तालाब में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तालाब पर पहुंचे। वहीं, ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। दौराला थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने भूषण के शव को तालाब से बाहर निकलवा कर शव को मोर्चरी भेज दिया। भाई शिव का कहना है कि उसका भाई भूषण पांच दिनों से लापता था और वह ट्रेलर  का काम करता था। वह कई दिन से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। भूषण की मौत से पत्नी सुमित्रा और चारों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts