Homeउत्तर प्रदेशMeerutश्री जागेश्वर धाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 15 से

श्री जागेश्वर धाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 15 से

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। सरस्वती लोक स्थित श्री जागेश्वर धाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 15 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगा। महोत्सव के संयोजक उमा शंकर पाल, मुख्य संयोजक वरुण अग्रवाल एडको डेवलपर्स और हर्षित गोयल है।

वरुण अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में मुख्य यजमानों में डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक,राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, आरएसएस के क्षेत्रीय संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक,विभाग सह संघ संचालक विनोद भारती,आशीष गौतम,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत तमाम सांसद, विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य यजमान कैंट विधायक अमित अग्रवाल और उनकी पत्नी मधु अग्रवाल होंगी। 15 जनवरी को सुबह दस बजे कलश यात्रा निकलेगी। 21 जनवरी को विग्रह भ्रमण शोभा यात्रा निकलेगी।

22 जनवरी को शारदा पीठाधीश्वर अनंतश्री जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज,कनक प्रभानंद सरस्वती महाराज,महामंत्री सुनील बंसल और कैंट विधायक अमित अग्रवाल मूर्ति की स्थापना करेंगे। दोपहर एक बजे विशाल भंडारा होगा और महा आरती होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts