spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutपुलिस करती रही आराम, कचहरी पुल पर लगा रहा जाम

पुलिस करती रही आराम, कचहरी पुल पर लगा रहा जाम

-

– पुलिस की लापरवाही से कचहरी पुल पर रोज लगता है जाम


शारदा न्यूज रिपोर्टर

मेरठ। पूरा शहर यूं तो हर दिन जाम से जूझता है। लेकिन सबसे ज्यादा खराब हालात कचहरी पुल पर होता है। वीवीआईपी क्षेत्र होने के बावजूद पुलिस व्यवस्था यहां बहुत ही लचर नजर आती है। बुधवार को भी सुबह 10 बजे से जाम लगना शुरू हो गया और शाम तक रूक-रूक लोग जाम से जूझते रहे। लेकिन पुलिस एक कोने में खड़ी आराम करती रही।

 

पुलिस की लापरवाही से कचहरी पुल पर रोज लगता है जाम

 

 

वेस्ट एंड कचहरी रोड वीवीआईपी क्षेत्र में आता है। क्योंकि यहां पर जिलाधिकारी से लेकर सीडीओ कार्यालय हैं तो न्यायालय भी हैं। रोजाना कचहरी और प्रशासनिक परिसर में हजारों लोग, अधिवक्ता, न्यायधीश, प्रशसानिक अधिकारी और कर्मचारी आते जाते हैं। कई स्कूल-कालेजों का भी यह प्रमुख रास्ता है। जिस कारण शहर के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में कचहरी पुल शामिल है।

इस पुल पर रविवार को छोड़कर हर दिन जाम लगता है। हालात ये होते हैं कि बेगमपुल जाने वाले नाले की पटरी, पीएल शर्मा रोड़, मेघदूत की तरफ से नाले की पटरी से आने वाले वाहन और आरजी डिग्री कालेज की तरफ जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग जाता है और कचहरी पुल इस जाम का मुख्य केंद्र होता है। यहां पर वाहन आपस में एक दूसरे के सामने आकर इस तरह उलझते हैं कि एक बार जाम लगने के बाद पुलिस को भी खुलवाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है।

 

कचहरी पुल पर रोज लगता है जाम

 

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस सुबह से ही सक्रिय हो जाए तो इस जाम को रोका जा सकता है। लेकिन पुलिस जाम लगने के बाद सक्रिय होती है, तब स्थिति उनके नियंत्रण से बाहर हो जाती है।

बुधवार को भी ऐसा नजारा देखने को मिला। एक तरफ जहां लोग जाम से जूझ रहे थे, वहीं दूसरी ओर पुलिस वाले एक कोने में खड़े बतियाते नजर आ रहे थे। जिस कारण लोग घंटो जाम से जूझते रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts