Homeउत्तर प्रदेशMeerutपूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ का विवादित बयान मामला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ का विवादित बयान मामला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

-

  • सपा के पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ का विवादित बयान मामला,
  • सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शारदा न्यूज, मेरठ। सपा के पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ का विवादित बयान के चलते देर रात पुलिस ने दिल्ली से की पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी।

सिविल लाइन पुलिस ने देर रात पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने देर रात दिल्ली से पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पूर्व मंत्री ने दलित महापंचायत मे भाजपा के राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को जिंदा जलाने की बात कही थी। बयान सोशल मिडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने पूर्व मंत्री पर 9 धाराओं मे मुकदमा दायर किया था। गिरफ्तारी के बाद SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी की पुष्टी कर दी है। सोमवार को पूर्व मंत्री को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

2 दिन पूर्व दलित महापंचायत के दौरान सपा के पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ ने विवादित बयान दिया था। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने पूर्व मंत्री के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने पूर्व मंत्री के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन दिल्ली की मिली। वहीं रविवार देर रात्रि पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी करते हुए पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया।

महा पंचायत के दौरान विवादित बयान देने के चलते एक वर्ग समाज के लोगों में नाराजगी दिखाई दी जिसके बाद और मंत्री के पुतले पुतले फूके गए। वहीं पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल कर दलित समाज के लोगों को 10:00 बजे सिविल लाइन थाना आने की बात कही है। मामले में पुलिस किसी प्रकार का रिस्क लेना नहीं चाहती इसी के लिए कोर्ट में पुलिस ने बड़ी फोर्स की तैनाती करने का फैसला लिया है।

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/threat-to-set-fire-to-energy-minister-case-filed-against-former-minister/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts