Homeउत्तर प्रदेशMeerutसड़कों पर भटक रहा गौवंश

सड़कों पर भटक रहा गौवंश

-


शारदा न्यूज़, मेरठ: गौवंश सड़कों पर भटक रहा है और कूड़े के ढेर पर पेट भरने की कवायद कर रहा है। मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ रही हैं। प्रशासन दावा करता रहा है कि अब सड़कों पर गौवंश नहीं हैं। सभी को गोशालाओं में भेजा जा चुका है। पर शहर की सड़कों पर गौवंश को यहां वहां देखा जा सकता है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार सभी जिलों के डीएम को आदेशित कर चुके हैं कि गौवंश सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए। इसके लिए बाकायदा चारे के भुगतान के भी गौशालाओं को आदेश दिया गया। लेकिन धरातल पर हुआ कुछ नहीं। ऐसे आदेशों की धज्जियां उड़ रही हैं और गौवंश सड़कों पर भटकता देखा जा सकता है। पेट भरने के लिए गौवंश कूड़े के ढेर पर मंडराते रहते हैं। ऐसे में तमाम पन्नियां उनके पेट में जा रही हैं। जिला प्रशासन की तरफ से ऐसे गौवंश को गौशालाओं तक भिजवाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts