Homeउत्तर प्रदेशMeerutदो लाख हाऊस टैक्स बकाये पर निगम ने दी चेतवानी, बुलडोजर चलेगा?

दो लाख हाऊस टैक्स बकाये पर निगम ने दी चेतवानी, बुलडोजर चलेगा?

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर।

मेरठ। नगर निगम ऐसे बकायेदारों के खिलाफ सख्ती कर रहा है जिनपर निगम का लाखों रूपये ग्रहकर बकाया है। निगम की टीम मौके पर जाकर माइक से एनाउंसमेंट कर बकाया भुगतान करने को कह रही है। इसके साथ ही चेतावनी भी दी जा रही है कि भुगतान नहीं करने पर बकायेदार के खिलाफ बुल्डोजर कार्रवाई की जा सकती है।

शनिवार को निगम की टीम वार्ड-29 के पुर्वाशेखलाल निवासी जमील के घर दो लाख रूपये बकाया गृहकर वसूलने पहुंची। इस दौरान गृहस्वामी के नहीं मिलने पर निगम की टीम ने लाऊडस्पीकर पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन में बकाया गृहकर का भुगतान नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम की टीम ने साफ लहजे में चेतवानी देते हुए कहा कि अब निगम ऐसे किसी भी बकायेदार के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है जिसपर गृहकर की धनराशी ज्यादा है। कार्रवाई के लिए निगम की टीम ने बकायेदार को ही जिम्मेदार ठहराने की भी बात कही।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts