spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, January 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutसबसे ठंडा बुधवार, कड़ाके की शीत लहर ने ढाया सितम

सबसे ठंडा बुधवार, कड़ाके की शीत लहर ने ढाया सितम

-

– गर्म कपड़ों में लिपटकर घरों से निकले लोग
– सुबह कोहरे ने लोगों को किया काम पर जाने में लेट


शारदा न्यूज रिपोर्टर

मेरठ। शीतलहर अब रिकार्ड तोड़ने लगी है। बुधवार का दिन इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह का तापमान जहां पांच डिग्री था, तो दिन का तापमान 14 डिग्री पर जाकर ठहर गया। जिस कारण लोग कंपकंपाते हुए नजर आए।

इस बार ठंड देरी से शुरू हुई है, लेकिन अब अपना पूरा कहर बरपा रही है। सोमवार और मंगलवार को सुबह के समय कोहरा न होने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन दिन में धूप के बावजूद शीतलहर ने लोगों को सिकुड़ने पर मजबूर कर दिया।
लेकिन बुधवार की सुबह कोहरे के साथ शुरू हुई। इसके बाद पूरा दिन जहां सूरज नजर नहीं आया, तो पारा भी ज्यादा ऊपर नहीं गया। अब तक दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री पर चल रहा था। लेकिन बुधवार को 14 डिग्री पर ही अटक गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दो दिन में ठंड और कोहरा और ज्यादा बढ़ेगा। इसके साथ ही कई जगह बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट है।

अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें

चिकित्सकों ने ठंड को देखते हुए सलाह दी है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और घर में ही गर्म कपड़े पहनकर रहें। बच्चों और वृद्धजनों को खासतौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा यदि बाहर भी निकल रहे हैं, तो पूरे गरम कपड़े पहनने के साथ ही सिर पर टोपी जरूर पहनें और दोपहिया वाहन चलाते समय दस्तानों का अवश्य प्रयोग करें।

रात में बंद कमरे में न जलाएं अंगीठी और हीट

ठंड में रात के समय कमरा बंद कर हीटर या अंगीठी न जलाएं। इससे जान तक जा सकती है। क्योंकि गरम हवा आॅक्सीजन को समाप्त कर दम घोट सकती है। ऐसे में खुले कमरे में थोड़ी देर हीटर या अंगीठी जलाकर उसे बंद कर दें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts