चौ. चरण सिंह की जयंती पर सभी ने किया नमन

Share post:

Date:

– भाजपा, सपा, रालोद और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने किया माल्यार्पण।


शारदा न्यूज रिपोर्टर |

मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर रालोद द्वारा चौधरी चरण सिंह पार्क में यज्ञ का भी आयोजन किया गया।

 

चौधरी चरण सिंह पार्क में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर सुबह सबसे पहले भाजपाई पहुंचे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर, एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व पार्षद ललित नागदेव, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, महिला मोर्चा की डा. अंजू वारियर, बलराज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

 

भाजपाई
भाजपा नेता

 

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी आदि ने भी माल्यार्पण किया।

 

चौधरी चरण सिंह पार्क में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करते सपा कार्यकर्ता
सपा कार्यकर्ता

 

जबकि आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण किया।

 

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता

 

वहीं रालोद के डा. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, पूर्व विधायक विनोद हरित, नरेंद्र खजूरी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचे। सभी ने पहले चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शांति यज्ञ का आयोजन किया गया।

 

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता

इसके अलावा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में भी जयंती पर यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला सहित पूरे स्टॉफ ने आहूति दी।

 

CCSU कुलपति

.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

पाकिस्तान में  जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में भीषण बम विस्फोट 

पेशावर: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मस्जिद...

कार में लगी आग, होली खेलने निकले दो  दोस्त जिंदा जले

 मुजफ्फरनगर. जिले के भोपा क्षेत्र में शुक्रवार को पेड़...

पत्नी और साले को फंसाने के लिए कर दी बेटी की हत्या

- बेटी का गमछे से घोटा गला, बहनोई भी...