Homeउत्तर प्रदेशMeerutदर्शन एकेडमी में वार्षिक खेल दिवस स्पर्धा 2023-24 का आयोजन

दर्शन एकेडमी में वार्षिक खेल दिवस स्पर्धा 2023-24 का आयोजन

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर।

मेरठ। वेस्टर्न रोड स्थित दर्शन एकेडमी में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्रीड़ा दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में उप्र योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य व एचएम और मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इस दौरान छात्रों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी दर्शकों का स्वागत किया। साथ ही चारों सदनों के छात्रों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। स्पोर्टस कैप्टेन और मुख्य अतिथि के द्वारा मशाल जलाई गई इसके बाद सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिधि द्वारा शपथ दिलाई गई। चारों सदनों के प्रभारी, मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य द्वारा आकाश में गुब्बारों को छोड़ कर खेलो का शुभारंभ किया गया।

खेल प्रतियोगिता में नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के छात्रों ने पिक अप दा पिगस, एनिमल रेस, बटरफ्लाई, मेक अ-फेस आदि खेलों को देखकर दर्शकों मनमोहित हो गए। कक्षा 2 से 4 के छात्रों ने हूता-हूत ड्रिल का प्रदर्शन कर जीवन में अनुशासित होने का संदेश दिया। कक्षा 1 से 12 के छात्रों ने लिप अप चम्प व हूता-हूत रेस, बाल रोलिंग विद रिंग, ताइकांडो, 100 मीटर व 400 मीटर रेस, लीडर रेस, हूत-हूतू रिले, स्पाइडर रेस व रिले रेस आदि खेलों के साथ हूला-हूप, स्किपिंग व पोग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। खेलों के दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिनको देखकर उपस्थित सभी दर्शकों ने तालियां बजाकर मजा लिया। छात्रों ने स्तोसाइकलिंग रेस में शानदार संतुलन का परिचय दिया। इस दौरान रेस विद योगा रेस में कर छात्रों की स्फूर्ति देखते ही बनती थी। इस दौरान छात्रों के साथ अभिभावकों ने भी दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं छात्रों को स्कालरशिप भी दी गई जिसमें संत दर्शन सिंह शैक्षिक स्कालरशिप कक्षा 12 की रीया जोशी को दी गई। जबकि संत राजेंद्र सिंह महाराज स्पोर्ट स्कालरशिप कक्षा 9 की हनि कक्षा 10 की परिधि जैन को दी गई। संत राजेंद्र सिंह महाराज शैक्षिक स्कालरशिप व सात छात्रों को व संत कृपाल सिंह महाराज स्कालरशिप चार छात्रों को दी गई। अंत में छात्रों को बैंक के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विश्वजीत दत्ता ने छात्रों को खेलों का महत्व बताते हुए खेल के प्रति रुचि बढ़ाने को कहा। मुख्य अतिथि ऋषिपाल ने छात्रों में खेल के प्रति ऊर्जा देखकर उन्हें जागरूक कर आगे बढ़ाने के रास्ते बताकर प्रोत्साहित किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts