मैं अपनी संपत्ति घोषित कर रहा हूँ, चिकित्सक भी करें: अतुल प्रधान

Share post:

Date:

– मंगलवार को चिकत्सकों ने उठाई थी अतुल प्रधान की संपत्ति की जांच की मांग।
– विधायक ने कहा कि एक अस्पताल नहीं बल्कि पूरी व्यवस्था के खिलाफ है लड़ाई।


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। विधायक अतुल प्रधान के साथ अस्पताल संचालकों का विवाद अब गहराता जा रहा है। बृहस्पतिवार को अतुल प्रधान ने चिकित्सकों की मांग पर अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया। उन्होंने कहा कि अब यदि चिकित्सकों में नैतिकता है तो वें भी अपनी संपत्तियों का ब्यौरा घोषित कर दें।

 

 

Meerut / सपा विधायक Atul Pradhan ने दिया संपत्ति का ब्योरा | Video || Sharda News

 

विधायक अतुल प्रधान का गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल में एक मरीज के पक्ष में जाकर बिल कम करने को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चार्जशीट तक दाखिल कर दी गई। इस पर विधायक अतुल प्रधान ने जनपद के सभी अस्पतालों में लूटखसोट, उत्पीड़न और अनियमितता का आरोप लगाते हुए आंदोलन छेड़ दिया।

अतुल प्रधान इसी मामले को लेकर सोमवार से कलक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठे हैं। मंगलवार को जब मेडा की टीम न्यूटिमा अस्पताल में सील लगाने की तैयारी में थी तो विरोध के लिए वहां चिकित्सक जमा थे। इस दौरान चिकित्सकों की सभा में विधायक अतुल प्रधान की संपत्ति की जांच कराने की मांग उठी।

चिकित्सकों की इस मांग पर बृहस्पतिवार को विधायक अतुल प्रधान ने आमरण अनशन स्थल पर मीडिया को बुलाकर अपनी संपत्ति के ब्यौरे का शपथ पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने वर्तमान में उनके पास क्या-क्या चल अचल संपत्ति है, इसका पूरा विवरण दे दिया है। अब यदि चिकित्सकों में भी नैतिकता है तो वो भी अपनी संपत्तियों का ब्यौरा सार्वजनिक करें। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर आरोप लगाने वाले आज कई- कई सौ करोड़ के मालिक हैं। जो उन्होंने जनता का शोषण कर लूट करते हुए कमाया है।

 

 

ये है अतुल प्रधान के पास संपत्ति

अतुल प्रधान के पास उनके पैतृक गांव में 3.0447 हैक्टेयर कृषि भूमि, शास्त्रीनगर मेरठ में पांच हजार वर्ग फुट का आवासीय प्लाट, पैतृक गांव गड़ीना में पांच सौ वर्ग मीटर का आवासीय भूखंड, पत्नी के नाम पर एक और अतुल प्रधान के नाम पर दो बैंक खाते हैं, जिनकी जांच कभी भी की जा सकती है। इसके लिए उनके तीनों बच्चों के नाम पर ढाई-ढाई लाख रुपये की एक-एक जीवन बीमा पॉलिसी है। वहीं उनके खुद के और पत्नी के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की एक-एक जीवन बीमा पॉलिसी है। सीमा प्रधान के पास 60ग्राम सोने के आभूषण हैं तो अतुल प्रधान के ऊपर इस समय किसान के्रडिट कार्ड के नाम पर 2.94 लाख रुपये ऋण भी है।

 

 

 

मनीषा अहलावत ने दिया समर्थन

बृहस्पतिवार को रालोद नेता मनीषा अहलावत भी अतुल प्रधान के धरने में पहुंची। उन्होंने कहा कि विधायक अतुल प्रधान की लड़ाई जनहित की लड़ाई है। इसमें वह पूरा समर्थन करती हैं और जिले की जनता से भी आह्वान करती हैं, कि वह भी अपना यहां आकर समर्थन दे।

 

 

चिकित्सकों ने की अतुल के स्वास्थ्य की जांच

आमरण अनशन के चौथे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अतुल प्रधान के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान उनका वजन भी लिया गया। लेकिन वजन लेने वाली मशीन के बार-बार अलग-अलग आंकड़े दिए जाने से अतुल प्रधान नाराज हो गए। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि यह सरकारी चिकित्सा का हाल है। अब यदि निजी चिकित्सक के जाओगे तो इस वजन तोलने के एक हजार रुपये फीस देनी होगी। इसे लेकर ही उनका आंदोलन चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

हस्तिनापुर महोत्सव: महाभारत कालीन धरोहर की दिखेगी झलक

नगर पंचायत के सहयोग से कल से शुरू...

नमो भारत और मेरठ मेट्रो स्टेशन के पास मिलेगा सस्ता फ्लैट

मेडा दे रहा आफर, आठ साल पुरानी कीमतों...

आयुष मंत्रालय की समिति में सदस्य बने वाजपेयी

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय...