Homeउत्तर प्रदेशMeerutछात्रा दिव्या पुष्कर सुभारती यूनिवर्सिटी में पुरस्कृत

छात्रा दिव्या पुष्कर सुभारती यूनिवर्सिटी में पुरस्कृत

-


शारदा न्यूज, मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ में खेलो इंडिया नामक टूनार्मेंट के अंतर्गत खेलो इंडिया वूमेंस किकबॉक्सिंग लीग नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा दिव्या पुष्कर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। दिव्या पुष्कर को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं आकर्षक कांस्य पदक प्रदानकर पुरस्कृत किया गया।

 

प्रधानाचार्या वीनू अग्रवाल द्वारा खेल शिक्षक हर्षित एवं विजेता दिव्या पुष्कर को शुभकामनाएंं दी गईं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रबंधक राहुल केसरवानी ने दिव्या पुष्कर को आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्षा सारिका सिंघल एवं शिल्पी बिरकिट भी दिव्या पुष्कर की प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियांँ ही बच्चों के भविष्य की नींव तैयार करती हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts