HomeCRIME NEWS36 वर्षीय विवाहिता ने लगाई फांसी, गृहक्लेश बताई जा रही वजह

36 वर्षीय विवाहिता ने लगाई फांसी, गृहक्लेश बताई जा रही वजह

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सोमवार को बेगमबाग खटीकान में रहने वाली 36 वर्षीय विवाहिता सोनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ससुराल वालों द्वारा गृह क्लेश के चलते आत्महत्या करना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लालकुर्ती पुलिस के मुताबिक बेगमबाग खटीकान का रहने वाला अरुण टेंपो चलाता है। अरुण ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले सोनम के साथ हुई थी। दंपती के बीच अक्सर विवाद रहता था। सोमवार को अरुण और उसका पिता अपने काम पर चले गए थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दंपती का बेटा घर पहुंचा। वह मकान के प्रथम तल स्थित कमरे में गया तो वहां सोनम का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका था। बेटे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में अरुण और उसका पिता भी आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लालकुर्ती थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने बताया कि परिजनों ने गृह क्लेश में महिला द्वारा आत्महत्या की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts