HomeDelhi Newsशुभेंदु कैबिनेट में 35 नये मंत्रियों ने ली शपथ

शुभेंदु कैबिनेट में 35 नये मंत्रियों ने ली शपथ

-

अब सदस्यों की संख्या हुई 41, क्षेत्रीय संतुलन का रखा ख्याल

_______________________________________________________

तपन कुमार धर, कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की भाजपा सरकार का कैबिनेट विस्तार सोमवार को राजभवन में बेहद भव्य और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। राज्यपाल आरएन रवि ने कुल 35 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मेगा विस्तार के साथ ही सुवेंदु कैबिनेट के सदस्यों की कुल संख्या अब 41 हो गई है। इस मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरणों को बेहद बारीकी से साधा गया है, जो बंगाल में भाजपा की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है। कैबिनेट मंत्रियों की सूची
तापस राय, मनोज उरांव, अर्जुन सिंह, गौरीशंकर घोष, दीपक बर्मन, शारद्वत मुखर्जी, अरूप कुमार दास, स्वपन दासगुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती, शंकर घोष और दूधकुमार मंडल ने पूर्ण कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

मालती राभा राय, राजेश महतो और इंद्रनील खां को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। वहीं, अशोक डिंडा, कौशिक चौधरी, जुएल मुर्मू, हरेकृष्ण बेरा, शांतनु प्रमाणिक, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, नादिया चंद बाउड़ी, गार्गी दास घोष, अमिया किस्कू, कलिता माजी, बिराज विश्वास, सुमना सरकार, आनंदमय बर्मन, विशाल लामा और दीपांकर जाना ने राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज ही मंत्रियों की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगे और विभागों का आधिकारिक बंटवारा कर देंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर बंगाल, जंगलमहल और दक्षिण बंगाल के समीकरणों को देखते हुए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

इस ऐतिहासिक मौके पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, राज्य भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और कैबिनेट मंत्री अग्निमित्रा पाल समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विभिन्न विभागों के आवंटन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। पहली बार विधायक बने कई नेताओं को मंत्री पद मिलने की चर्चा है। संभावित नामों में शंकर घोष, मनोज ओंराओ, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शारद्वत मुखोपाध्याय, स्वपन दासगुप्ता, दुधकुमार मंडल और तापस राय शामिल बताए जा रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts