HomeBiharबिहार में टेंडर घोटाला, दो आईएएस अफसर सस्पेंड

बिहार में टेंडर घोटाला, दो आईएएस अफसर सस्पेंड

-

ठेकेदार के पैसे पर विदेश घूमा था पूरा परिवार

___________________________________________

पटना। टेंडर घोटाला मामले में बिहार सरकार ने 2017 बैच के आईएएस योगेश कुमार सागर और 2014 बैच की आईएएस अभिलाषा शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले पटना में ठेकेदार रिशुश्री को स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने गिरफ्तार कर बेउर जेल भेजा था। दोनों पर ठेकेदार रिशुश्री से निजी लाभ लेने का आरोप है। रिशु ने टेंडर मैनेज करने के लिए दोनों आईएएस अधिकारियों की विदेश यात्रा का खर्च भी उठाया था।

2017 बैच के आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर समाज कल्याण विभाग में तैनात थे। योगेश मूल रूप से यूपी के बरेली के हैं। 2012 में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से उन्होने एमबीबीएस किया था।


रिशुश्री ने योगेश कुमार सागर और उनके परिवार के 8 लोगों को यूरोप की यात्रा कराई थी। 22 जून 2024 से 30 जून 2024 तक हुई इस यात्रा में योगेश और उनके परिवार के 8 लोग आॅस्ट्रिया के वियाना, साल्जबर्ग और वॉल्फगैंग शहर घूमे और वहां आलीशान होटलों में ठहरे। पूरी यात्रा पर 21.92 लाख रुपए खर्च हुए जिसके पैसे रिशुश्री ने दिए।

अभिलाषा शर्मा बिहार में सीतामढ़ी में डीएम समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रहीं है, बाद में उन्होंने वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के तौर पर काम किया। वर्तमान में वे ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त सीईओ और डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात थी। रिशु ने अभिलाषा शर्मा पर भी करीब 29 लाख रुपए खर्च किये। विदेश यात्रा के आलावा अभिलाषा शर्मा के घर पर रूफ टॉप गार्डेन तैयार करने पर 9 लाख खर्च किए।

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि रिशु श्री बड़ी कंपनियों को बिहार में ठेका दिलाने के बदले उनसे टेंडर वैल्यू का 5 से 7 प्रतिशत तक कमीशन लेता था। इसमें से 2 से 3.5 प्रतिशत हिस्सा वह उन को देता था, जो फाइलें आगे बढ़ाते थे। रिशु के डिजिटल डिवाइस से मिली एक्सेल शीट में घूस की रकम को ‘डिपार्टमेंटल एकस्पेंस’ के नाम से दर्ज किया गया था। वह अधिकारियों की मनचाही पोस्टिंग भी करवाता था। बदले में उसे टेंडर की गोपनीय जानकारी पहले ही मिल जाती थी। फिर कंपनियों के हिसाब से टेंडर की शर्तों को बदलवा देता था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts