Homeदिल्ली-एनसीआरखुलते ही चमका शेयर बाजार

खुलते ही चमका शेयर बाजार

-

सेंसेक्स 264 अंक उछला

नई दिल्ली। पिछले कारोबारी सत्र (शुक्रवार) में आई 1100 अंकों की भीषण गिरावट के बाद, हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार कमबैक किया है। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और निचले स्तरों पर आई वैल्यू बाइंग के चलते दलाल स्ट्रीट पर आज सुबह से ही बुल्स ने दोबारा अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

सोमवार को शुरूआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 264 अंक या 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,039.7 के महत्वपूर्ण स्तर पर खुलकर ट्रेड कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 84.10 अंकों या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,631.85 के स्तर पर मजबूत बना हुआ है। बाजार के इस हरे निशान में आने से निवेशकों ने राहत की सांस ली है।

आज बाजार का सेंटिमेंट पूरी तरह सकारात्मक बना हुआ है। कुल ट्रेड हो रहे 2,833 शेयरों में से 1,773 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि महज 938 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा, 122 शेयरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेजी का आलम यह है कि 63 शेयर अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं, और 82 शेयरों में अपर सर्किट लग चुका है।

इंडिगो और एशियन पेंट्स में बंपर तेजी, आईटी शेयर्स चमके

आज शुरूआती कारोबार में ‘इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो)’ का शेयर शानदार प्रदर्शन करते हुए 4.34% की तेजी के साथ 4,596.20 पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही एशियन पेंट्स (3.31%), इन्फोसिस (2.60%), टेक महिंद्रा (1.94%) और टीसीएस (1.81%) जैसे दिग्गज हैवीवेट शेयर टॉप गेनर्स की सूची में शामिल हैं। दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर (-1.10%) और एनटीपीसी (-0.87%) जैसे शेयरों पर थोड़ा दबाव देखा जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts