Homeदेशश्रीलंका में तूफान से तबाही, 69 लोगों की मौत, कोलंबो एयरपोर्ट पर...

श्रीलंका में तूफान से तबाही, 69 लोगों की मौत, कोलंबो एयरपोर्ट पर तीन दिन से फंसे 300 भारतीय

-

नई दिल्ली। तूफान दितवाह ने श्रीलंका में भयानक तबाही मचाई है। तूफान के कारण यहां कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अब दितवाह भारत की ओर रूख कर लिया है। तूफान के चलते कई फ्लाइट्स कैंसिल हैं। साइक्लोन दितवाह के चलते फ्लाइट्स कैंसिल होने से 300 भारतीय यात्री तीन दिनों से कोलंबो में फंसे हैं।

साइक्लोन दितवाह की वजह से चेन्नई जाने वाली कई फ्लाइट्स कैंसिल है। वहीं, दुबई से श्रीलंका होते हुए भारत आ रहे करीब 300 यात्री पिछले तीन दिनों से कोलंबो के बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। इनमें करीब 150 यात्री तमिल के हैं। एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने आरोप लगाया है कि खराब मौसम की वजह से आॅपरेशन में रुकावट की वजह से उन्हें ठीक से खाना, पानी और बेसिक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन ने पब्लिक डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी को कोलंबो में भारतीय दूतावास के साथ कोआॅर्डिनेट करने का निर्देश दिया है। इसके बाद अधिकारियों ने कोलंबो में फंसे तमिलों की सुरक्षित वापसी पक्का करने के लिए भारतीय हाई कमीशन के अधिकारियों से बातचीत की है। सरकार ने एयरपोर्ट पर मुश्किलों का सामना कर रहे यात्रियों के लिए ममद की मांग की है।
भारत ने तूफान दितवाह से प्रभावित श्रीलंका तक अपनी मानवीय मदद बढ़ाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साइक्लोन में मारे गए लोगों के लिए दुख जताया था और इमरजेंसी मदद भेजने की पुष्टि की थी।

भारत में दिखेगा असर

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान दितवाह श्रीलंका के बाद अब भारत के उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। कटऊ ने तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चक्रवाती तूफान दितवाह रविवार की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंचेगा। इस दौरान भारी बारिश के साथ 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts