HomeदेशMata Vaishno Devi Temple: वैष्णो देवी में चढ़ाया गया 27 किलो सोना

Mata Vaishno Devi Temple: वैष्णो देवी में चढ़ाया गया 27 किलो सोना

-


एजेंसी, जम्मू। माता वैष्णो देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों के दान में पांच साल में भारी वृद्धि हुई है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुताबिक दान वित्तीय वर्ष 2024-25 (जनवरी तक) में 171.90 करोड़ रुपए हो गया, जो 2020-21 में 63.85 करोड़ रुपए था। इस अवधि के दौरान मंदिर में सोने का चढ़ावा नौ किलो से बढ़कर 27 किलो से ज्यादा और चांदी का चढ़ावा 753 किलो से बढ़कर 3424 किलोग्राम हो गया।

जम्मू के एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा दायर एक याचिका का जवाब देते हुए श्राइन बोर्ड ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में दान या भेंट के रूप में 63.85 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे। वित्त वर्ष 2021-22 में 166.68 करोड़ रुपए, 2022-23 में 223.12 करोड़ रुपए, 2023-24 में 231.50 करोड़ रुपए और 2024-25 (इस साल जनवरी तक) में 171.90 करोड़ रुपए प्राप्त हुए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts