Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशCorona virus update: नोएडा में 24 घंटे में आए 14 नए कोरोना...

Corona virus update: नोएडा में 24 घंटे में आए 14 नए कोरोना के मरीज, 57 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

-

  • नए केस आने के बाद नोएडा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है
  • होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज।

नोएडा। कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर 14 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है सभी को माइल्ड लक्षण यानी सामान्य जुकाम है। डरने की कोई जरूरत नहीं है। यहां पहले कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 थी। नए केस आने के बाद नोएडा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है। इसमें 30 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

नोएडा के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि कोरोना के मरीजों में जो सिमटम मिले है। वो कॉमन कॉफ और कोल्ड के हैं। अभी तक जिले में कोई गंभीर केस सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग की मॉनिटरिंग में सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं। लगातार उन पर नजर रखी जा रही है। किसी तरह की पैनिक की जरूरत नहीं है। सभी मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ट्रैवल हिस्ट्री जुटाई जा रही है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए निजी अस्पतालों से संक्रमित मरीजों के एक- एक नमूने मांगे गए हैं।

डॉ टीकम सिंह डिप्टी सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। लक्षण आने की स्थिति में इनकी भी कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। सभी की बीमारी की पुष्टि निजी लैब या अस्पताल ने की है। साथ ही इन सभी कि ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts