spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsमोदी सरकार के 11 साल, अकल्पनीय फैसले लिये गए, कांग्रेस बोली अच्छे...

मोदी सरकार के 11 साल, अकल्पनीय फैसले लिये गए, कांग्रेस बोली अच्छे दिन की बात डरावने सपने में बदली

-

  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर हमला बोला

एजेंसी, वडोदरा। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि साल 2014 में आज के ही दिन पहली बार मैंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। मैं देश सेवा में जुटा हूं। इन सालों में देश ने वे फैसले लिए, जो अकल्पनीय थे। इन वर्षो में दशकों पुरानी बेडियों को हमने तोड़ा है। देश हर सेक्टर में आगे बढ़ रहा है। आज देश निराशा के अंधकार से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है। आज हम 140 करोड़ भारतीय मिलकर अपने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जी-जान से जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिए जो कुछ भी चाहिए, वो हम भारत में ही बनाएं, ये आज के समय की मांग है। भारत आज तेज गति से मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में आगे बढ़ रहा है।

पीएम ने कहा कि देश की जरूरत के सामान का निर्माण हो या फिर दुनिया के अलग-अलग देशों में हमारे देश की बनी हुई चीजों का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम स्मार्ट फोन से लेकर, गाड़ियां, खिलौने, सेना के अस्त्र-शस्त्र और दवाओं जैसी चीजें दुनिया के देशों में निर्यात कर रहे हैं। आज भारत रेल, मेट्रो और इसके जरूरी तकनीक खुद बनाता भी है और दुनिया में निर्यात भी करता है।

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने पुराने वादे और साल 2014 के चुनाव में की गई घोषणाएं याद दिलाई। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश की दुर्दशा ऐसी अच्छे दिन एक डरावने सपने की तरह साबित हुए हैं। 140 करोड़ जनता का हर तबका परेशान है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 26 मई 2014 से आज तक 11 सालों में बड़े-बड़े वादों को खोखले दावों में बदलकर मोदी सरकार ने देश की ऐसी दुर्दशा की, कि अच्छे दिन की बात अब एक डरावने सपने की तरह साबित हुए। मल्लिकार्जुन खरगे ने हर तबके का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं से सालाना दो करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था. असलियत ये है कि उन्होंने करोड़ों नौकरी गायब की हैं। किसान से सरकार ने वादा किया था कि सरकार आने पर आय दोगुनी हो जाएगी. न आय हुई दोगुनी, ऊपर से रबर बुलेट खाने पड़ी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts