Homeदेशबसंत पंचमी पर निर्जला उपवास कर मां को पुष्पांजलि दी

बसंत पंचमी पर निर्जला उपवास कर मां को पुष्पांजलि दी

-

दुर्गाबाड़ी में सरस्वती मां की पूजा अर्चना की गई


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सदर बाजार स्थित दुगार्बाड़ी वसंत पंचमी के उपलक्ष में सरस्वती मां की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने निर्जला उपवास कर मां को पुष्पांजलि अर्पित की। पुरोहित अशोक भट्टाचार्य ने मंत्र उच्चारण और शंख ध्वनि के साथ विधिवत पूजा संपन्न करने के उपरांत मां को भोग लगाया। सभी श्रद्धालुओं को फल प्रसाद व खिचड़ी का भोग वितरित किया गया।

पूजा सचिव नोवेंदु राय चौधरी ने बताया शास्त्रों के अनुसार वसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। वसंत पंचमी के दिन सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य करना बहुत ही शुभ माना जाता है। विवाह के लिए वसंत पंचमी का दिन सबसे अच्छा मुहरत होता है। वसंत पचंमी पर देवी सरस्वती को पीले फूल और पीली मिठाई अर्पित करना शुभ माना जाता है।

पूर्व अध्यक्ष डॉ सुब्रोतो सेन ने अक्षरारंभ संस्कार (हाथेखोड़ी) के उपरांत छोटे बच्चों को पुरस्कार व सर्टिफिकेट वितरित किए। उन्होंने बताया कि यह संस्कार बच्चों के विद्यालय जाने से पूर्व सिद्धिदाता गणेश एवं मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ संपन्न कराया जाता है। बच्चों में सामाजिक और नैतिक गुणों का वास हो ऐसी प्रार्थना की जाती है। खासकर बंगाली परिवारों में इस संस्कार का विशेष महत्व है।

इसके उपरांत सचिव अभय मुखर्जी ने विभिन्न खेलों का आयोजन कराया। जिसमें महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, पुरुषों के लिए हांडी फोड़ प्रतियोगिता, बच्चों के लिए मेंढक दौड़, चम्मच-नींबू दौड़, आदि शामिल थे। प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। अध्यक्ष असित कुमार सूर के साथ अमिताभ मुखर्जी, अजय मुखर्जी, प्रियंक चैटर्जी, पपिया सानिया, दीप्ति, लिपिका, शुभ्रा मुखर्जी, गोविंद विश्वास, अनुपम सिन्हा, आदि ने आयोजन का संचालन किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts