HomeTrendingपेड़ से लटका मिला युवक का शव

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

-

 हत्या या आत्महत्या की जांच जारी, चार माह पहले हुई थी शादी


लखीमपुर खीरी। थाना भीरा क्षेत्र में नानक फार्म भीरा-लखीमपुर मार्ग पर सोमवार सुबह सड़क किनारे एक पेड़ से युवक का शव लटका मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मटेहिया, थाना भीरा निवासी 28 वर्षीय अरविंद गुप्ता पुत्र प्रेम कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अरविंद की शादी लगभग चार महीने पहले हुई थी। वह साईं मंदिर बोझवा में फोटोग्राफी की दुकान चलाते थे। सोमवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे अरविंद की बाइक खड़ी देखी और पास के पेड़ पर फंदे से लटकता शव देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ था और उसके पैर जमीन से सटे थे। घटनास्थल से उसकी बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लखीमपुर भेज दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार युवक कल शाम से था गायब। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

फिलहाल यह हत्या है या आत्महत्या, इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts