HomeTrendingयुवती ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

युवती ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

-

भाई ने पुलिस को दी सूचना, फोरेंसिक टीम ने शुरू की मामले की जांच


ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र के मुंहारा गांव में रविवार देर रात एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार, मुंहारा गांव निवासी विनोद सहरिया ने जखौरा थाने में सूचना दी कि उनकी 19 वर्षीय बहन ऊषा सहरिया ने देर रात अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम, उपनिरीक्षक अभिषेक पंवार और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ललितपुर की मोर्चरी भेजा। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts