Homeउत्तर प्रदेशMeerutयुवक से लाखों की ठगी, बंधक बनाकर पीटा

युवक से लाखों की ठगी, बंधक बनाकर पीटा

-

नौकरी दिलाने के नाम पर बहसूमा में दो लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज


शारदा रिपोर्टर मेरठ। बहसूमा क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी और उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सतवापुर निवासी विपिन कुमार की शिकायत पर जमालपुर निवासी गुड्डू और सिकंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विपिन ने पुलिस को बताया कि आरोपी गुड्डू और सिकंदर ने उसे गुजरात के वापी क्षेत्र में 24 लाख रुपये प्रतिमाह टर्नओवर वाली नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। विपिन ने करीब तीन साल तक उनके साथ काम किया।

शुरूआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में आरोपियों ने विपिन को वेतन देने में टालमटोल शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसके भरोसे का फायदा उठाकर अलग-अलग बैंकों के चेक भी ले लिए। कुछ दिन पहले आरोपियों ने विपिन के बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए।

आरोप है कि इसी दौरान दोनों आरोपियों और उनके कुछ साथियों ने विपिन को घेरकर मारपीट की। विरोध करने पर उसे नग्न कर एक पेड़ से उल्टा लटका दिया गया। जब उसके चचेरे भाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने विपिन को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर पूरी रात बंधक बनाए रखा।

पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। घायल अवस्था में विपिन को उसके परिजनों ने संभाला, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts