HomeCRIME NEWSMEERUT NEWS: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, नाले में पड़ा मिला...

MEERUT NEWS: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, नाले में पड़ा मिला शव, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका

-

मेरठ- सिविल लाइन थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक 17 अक्टूबर को अपनी दुकान से बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकला था। परिवार वालों के अनुसार युवक की जेब में 40 हजार रुपए और मोबाइल भी मौजूद था। 19 अक्टूबर को उसका शव आईटीआई के निकट एक नाले में मिलने से उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया था। इस दौरान उसकी जेब में मौजूद रुपए और मोबाइल गायब था।

 

पुलिस मामले को हादसा मानकर चल रही है। वहीं गुरूवार (24 अक्टूबर) को मृतक युवक के परिवार वालों ने  हत्या की आशंका जताते हुए एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रगति नगर का रहने वाला प्रवीण पुत्र दिनेश शर्मा 17 अक्टूबर की शाम 8 बजे अपनी दुकान बंद करके अपनी मोटर साईकिल से घर के लिये निकला था। परवीन के परिवार वालों के अनुसार उसके पास करीब 40 हजार रूपये व मोबाईल और अन्य सामान भी था। देर रात तक जब वह घर नही पहुंचा तो परिवार वालों को उसकी चिंता हुई।

 

19 अक्टूबर को उन्होंने मामले की जानकारी सिविल लाईन पुलिस को दी। 19 अक्टूबर की शाम को उसकी बॉडी आईटीआई के सामनें नाले से बरामद हो गयी। इस दौरान उसके पास मौजूद सामान नहीं था।

गुरूवार को प्रवीण की मां मधुबाला स्थानीय पार्षद के साथ एसएसपी ऑफिस ऑफिस पहुंची और एसएसपी को शिकायती पत्र देकर अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई। मधुबाला ने एसपी से मामले में निष्पक्ष जांच और उसके बेटे का सामान बरामद करने की मांग की है। वहीं एसएसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts