HomeTrendingपानी की टंकी पर चढ़ा युवक, जान देने की धमकी

पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, जान देने की धमकी

-

प्रेमिका द्वारा नंबर ब्लॉक करने पर उठाया कदम, छेड़छाड़ का केस, आरोपी गिरफ्तार


अमरोहा। नौगावां सादात थाना क्षेत्र में प्रेमिका द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। युवक को टंकी पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामला नवीन तहसील परिसर का है। पुलिस के मुताबिक, मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के देवीपुरा गांव निवासी जितेंद्र पुत्र तीरथ एक युवती द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने और बातचीत बंद करने से नाराज था। गुरुवार शाम वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। काफी देर तक युवक के टंकी पर चढ़े रहने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने पहुंचकर उसे बातचीत के जरिए नीचे उतारा।

इस मामले में युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर नौगावां सादात थाने में जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा संख्या 349/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 78, 74, 352 और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था सामान्य है और मामले की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts