HomeTrendingफोम फैक्ट्री में लगी आग, तीन लोग झुलसे

फोम फैक्ट्री में लगी आग, तीन लोग झुलसे

-

चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला


हापुड़। धौलाना इलाके में स्थित सुख स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में ईपीई पैकेजिंग फोम बनाया और स्टोर किया जाता है। आग शेड नंबर-3 में लगी, जहां बड़ी मात्रा में फोम रखा हुआ था। आग की लपटें उठती देख फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन कर्मचारी झुलस गए।

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के शेड नंबर-3 में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पिलखुवा दमकल केंद्र से दो और हापुड़ से दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सीएफओ अजय शर्मा के नेतृत्व में दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दमकलकर्मियों ने आग को चारों तरफ से घेरकर कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से फैक्ट्री के बाकी सात शेड और परिसर में रखा अन्य सामान आग की चपेट में आने से बच गया।

आग के दौरान किसी कर्मचारी के शेड के अंदर फंसे होने की आशंका को देखते हुए दमकल विभाग ने सर्च एंड रेस्क्यू टीम बनाई। टीम ने शेड और आसपास के स्थानों में आवाज लगाकर जांच की और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे में तीन कर्मचारी आग की तेज लपटों की चपेट में आकर झुलस गए। झुलसने वालों में बहादुरगढ़ निवासी नफीस (40), धौलाना निवासी जाबिर (48) और कपूरपुर निवासी अब्दुल्ला (32) शामिल हैं। तीनों के पैर झुलसे हैं और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत सामान्य बताई गई है।

सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। सर्च एंड रेस्क्यू आॅपरेशन चलाकर सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts