spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, November 2, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTechnologyTECH NEWS HINDI: गूगल पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये काम,...

TECH NEWS HINDI: गूगल पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये काम, नहीं तो…

-

  • Google पर नहीं करना चाहिए ये काम
  • नहीं तो घर से उठा ले जाएगी पुलिस

TECH NEWS HINDI: वर्तमान में इंटरनेट हमारी ज़िंदगी का एक बहुत अहम हिस्सा बन चुका है। आजकल लोगों को कोई भी सवाल होता है तो वह Google से पूछ लेते हैं और उन्हें उनका जवाब आसानी से मिल जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि Google पर कुछ चीज़ें सर्च करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है? जी हां, कुछ विषय ऐसे हैं जिन्हें अगर आप गूगल पर बार-बार या गलती से भी सर्च करते हैं तो वो आपको कानूनी पचड़े में फंसा सकते हैं।

 

 

क्या नहीं करना चाहिए

आप की जानकारी के लिए बता दें कि Google पर आपकी हर एक गतिविधि को ट्रैक किया जाता है। आपकी सर्च हिस्ट्री, लोकेशन, ब्राउज़िंग पैटर्न—सबकुछ रिकॉर्ड किया जाता है। सुरक्षा एजेंसियां समय-समय पर इन डेटा का विश्लेषण करती हैं खासकर तब जब कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करता हुआ नजर आता है। अगर कोई व्यक्ति Google पर बम या हथियार बनाने की जानकारी खोजता है तो यह एक बड़ा अपराध माना जाता है। इसी तरह, अगर आप ड्रग्स की ऑनलाइन उपलब्धता, डार्क वेब एक्सेस, बच्चों से जुड़ा आपत्तिजनक कंटेंट या किसी तरह की आतंकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां सर्च करते हैं तो आपको सीधा जेल पहुंचा सकती है।

कई बार लोग केवल उत्सुकता या मज़ाक में ऐसी चीजें सर्च कर लेते हैं। लेकिन, सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से लेती हैं। साइबर क्राइम सेल इस तरह के मामलों को मॉनिटर करता है और जरूरत पड़ने पर पुलिस आपके घर तक भी पहुंच सकती है।

 

 

क्या कहता है IT Act 2000

भारत में IT Act 2000 और अन्य साइबर लॉज़ के तहत ऐसे अपराधों पर सख्त सजा का प्रावधान है। कुछ मामलों में बिना चेतावनी दिए भी गिरफ्तारी हो सकती है। इसलिए ज़रूरी है कि गूगल या किसी भी सर्च इंजन का इस्तेमाल सोच-समझकर किया जाए। इसीलिए हमेशा कहा जाता है कि गूगल पर कभी भी गलत चीजों को सर्च करना भारी पड़ सकता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts