Homeदेशयोेगी ने ललकारा, हिम्मत हो तो केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाएं

योेगी ने ललकारा, हिम्मत हो तो केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाएं

-

एजेंसी नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी प्रचार तूफानी अंदाज में शुरु कर दिया है। योगी की पहली जनसभा किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में हुई। योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण की शुरूआत करते हुए प्रयागराज में चल रहे महाकुभ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सदी का सबसे बड़ा महाकुंभ प्रयागराज में चल रहा है। पिछले 10 दिनों में 10 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी में स्नान किया। प्रयागराज में हर तरफ सफाई मिलेगी। सड़कें अच्छी मिलेगी। कल मैंने अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ संगम में स्नान किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार ने यमुना को गंदे नाले में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्या केजरीवाल में नैतिक साहस है कि वे दिल्ली कैबिनेट के सदस्यों के साथ जाकर यमुना में डुबकी लगा सकें?

सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली की सड़कों से बेहतर नोएडा की सड़कें हैं। योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी को झूठ का एटीएम बताया और धोखा देने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को भी धोखा दिया। वे देश और जनता को धोखा दे रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2020 के दंगों में आम आदमी पार्टी के पार्षदों की मिलीभगत पूरी तरह से उजागर हो गई। ये लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं है।

सीएम योगी ने कहा- दिल्ली में केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वो यमुना में अपने मंत्रियों के साथ जाकर स्नान कर सकते है क्या? मुझे नहीं लगता जनता की अदालत में उन्हें माफी मिलनी चाहिए। ये राजधानी है यहां एनडीएमसी के क्षेत्र को छोड़ दे तो दिल्ली में सड़क, पानी, बिजली की क्या स्थिति है। एक दशक पहले तक सुविधाओं के लिए, सड़क, मेट्रो और स्वच्छता के लिए लोग दिल्ली आते थे। लेकिन आज क्या बना दिया है सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क पता ही नहीं चल रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts